नई दिल्ली : जहाँ एक तरफ पूरे देश पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से गम में डूबा हुआ है, पूरे देश में राष्ट्रिय शोक घोषित किया गया है वहीँ कांग्रेस नेता बन चुके नवजोत सिंह सिद्धू श्रद्धांजलि छोड़ कर अपने दोस्त इमरान खान के शपथ समारोह में जश्न मना रहे हैं, उनके तारीफ में खिलखिलाते हुए कसीदे पढ़ रहे हैं.
ऐसा लग रहा है आज देश से ज़्यादा ज़रूरी दोस्ती हो गयी है. लेकिन आज वहां पाकिस्तान में सिद्धू ने ऐसा कांड कर दिया है जिसे देख उनकी पूरे देश में थू थू होने लगी हैं. उनके पोस्टर जलने शुरू हो गए हैं, एक दो कांग्रेसी भी उनकी आलोचना कर रहे हैं, शहीद जवानों के परिवार वाले सिद्धू की बेहद कड़ी आलोचना कर रहे हैं.
अभी मिल रही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए हुए हैं. लेकिन अब सिद्धू का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसने देशभर में विवाद खड़ा कर दिया और कांग्रेस और सिद्धू की मट्टी पलीत हो रही है. कई जगह सिद्धू के पोस्टर जलाने की भी खबर आयी है. दरअसल इस्लामाबाद में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल बाजवा से हाथ मिलाया लेकिन सिद्धू ने उन्हें ज़बरदस्ती गले लगा लिया. यही नहीं इसके बाद सिद्धू POK के राष्ट्रपति मसूद खान के बगल में बैठ गए. वो POK जहाँ पाकिस्तान आतंकी कैंप चलाता है.

सरहद पार करते ही कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर बदल गए. सिद्धू ने शाम होते-होते एक कदम और बढ़ाते हुए पाकिस्तान और बाजवा की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े. जिस वक़्त सिद्धू पाकिस्तान में है उन वक़्त भी पाक फ़ौज सीमा पार से गोलियाँ बरसा रही है. ये बाजवा हमारे जवानों का हत्यारा है. ये सेना की आड़ में आतंकी कैंप चलाता है. और बता दें यही इमरान खान ने भारत को एक सभा में धमकी दी थी और कश्मीर राग अलापा था, कहा था “पाकिस्तान भारत से निपटने को तैयार है, हमारा देश नवाज शरीफ जैसा कायर नहीं है”
सिद्धू इतने लोकप्रिय हैं कि उन्हें पाकिस्तान में ही चुनाव लड़ना चाहिए
लेकिन फिर भी इमरान खान की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाने वाले सिद्धू पाकिस्तानी सेना की करतूतों को भूल गए और उनकी जमकर तारीफ की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने कहा कि मैं एक मोहब्बत का पैगाम हिन्दुस्तान से लाया था. जितनी मोहब्बत मैं लेकर आया था, उससे 100 गुना ज्यादा मोहब्बत मैं वापस लेकर जा रहा हूं. सिद्दू ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि जो वापस आया है, वो सूद समेद आया है.सिद्धू इतने पर ही नहीं रुके. सिद्धू ने कहा कि जनरल बाजवा साहब ने मुझे गले लगाया और कहा- हम शांति चाहते हैं. यही नहीं इमरान खान की पार्टी पीटीआई के एक सीनेटर ने कहा कि सिद्धू इतने लोकप्रिय हैं कि उन्हें पाकिस्तान में ही चुनाव लड़ना चाहिए.

सिद्धू अपने दोस्त इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने गए थे, लेकिन पाकिस्तान के आर्मी चीफ के साथ गलबहियां किसी को पच नहीं रहीं. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सीमा पर गोलियां दागने वाली पाक सेना के मुखिया जनरल कमर जावेद बाजवा को सिद्धू कैसे झप्पी दे गए. औपचारिकता के नाते मिलना-मिलाना तो ठीक था, लेकिन गले लगाना हर किसी को नागवार लग रहा है. यहां तक कि कांग्रेस भी सिद्धू की इस ‘हरकत’ से असहज महसूस कर रही है.
कांग्रेस नेता ने भी कहा ये गलत है
कांग्रेस का कहना है कि सिद्धू को ऐसा करने से बचना चाहिए था. कांग्रेस के नेता ही इसे गलत करार दे रहे हैं. जम्मू कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष, गुलाम अहमद मीर ने कहा, नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के अहम नेता और जिम्मेदार व्यक्ति हैं. इस मसले पर सिर्फ वहीं, बोल सकते हैं. लेकिन, उन्हें इससे बचना चाहिए था.
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने को लेकर हमलावर किया है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के इशारे पर नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए. पाकिस्तान जाकर वो पाक आर्मी चीफ के गले लगे. वो आर्मी चीफ जो आंतक की नर्सरी चलाता है. वो यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.
गौरतलब है कि शुक्रवार को यहां पहुंचे सिद्धू ने कहा, “मैं अपने दोस्त (इमरान) के आमंत्रण पर पाकिस्तान आया हूं। यह बहुत महत्वपूर्ण क्षण है।” उन्होंने कहा, “खिलाड़ी और कलाकार दूरियां मिटाते हैं.. मैं यहां प्यार का संदेश और पाकिस्तान के लिए दुआएं लेकर आया हूं।” इमरान खान की अगुआई वाली सरकार का स्वागत करते हुए उन्होंने नारे लगाए, “हिंदुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे।”
यदि आप भी जनता को जागरूक करने में अपना योगदान देना चाहते हैं तो इसे फेसबुक पर शेयर जरूर करें. जितना ज्यादा शेयर होगी, जनता उतनी ही ज्यादा जागरूक होगी.