केरल में आयी महाप्रलय में पीएम मोदी,भारतीय रेलवे ने उठाया ऐसा शानदार कदम, देशभर में लोगों ने किया सलाम
नई दिल्ली : केरल में महा प्रलय के हालात बन गए हैं. 100 साल में अब तक की सबसे भयानक बाढ़ आ गयी है. करीब 324 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. भारतीय सेना, नौ सेना,वायु सेना NDRF की टीम के साथ राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता लोगों के बचाव कार्य और खाने पीने की मदद में जुटे हुए हैं. हालाँकि केरला का ISIS प्रेमी संगठन PFI कहीं दिखाई नहीं दे रहा है.
अटल जी की श्रद्धांजलि देने के बाद, 5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद तुरंत प्रधानमंत्री केरला पहुंच गए है. वहां उन्होंने 500 करोड़ की आर्थिक मदद दी है. इसके साथ अनेक राज्य यूपी, MP, पंजाब, हरयाणा, महाराष्ट्र,बिहार आदि सभी ने 15 – 20 करोड़ रूपए की मदद भेजी है. लेकिन ऐसी भयानक त्रासदी में भी भारतीय रेलवे ने मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर सबसे बड़ा कदम उठाया है जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है लेकिन कोई मीडिया नहीं दिखा रहा है.
अभी मिल रही बड़ी खबर के मुताबिक केरल से आ रही भयावह तस्वीरों ने पूरे देश को हिला के रख दिया है. लाखों लोग बेघर हो गए उन्हें पीने का पानी, खाने का सामान का बहुत आभाव है. इसी भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए भारतीय रेल ने पीने के पानी के रुप में केरलवासियों के लिए मदद भेजी है. रेलवे ने केरल के लिए 21.5 लाख लीटर पानी भेजा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार दोपहर दो बजे के करीब सात लाख लीटर पानी पुणे से और 21.5 लाख लीटर पानी मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से केरल के लिए रवाना किया गया. अभी इतना ही और भी पानी दुबारा भी भेजा जाना है. जिसे ज़रूरतमंदों तक पहुंचाने में सेना मदद कर रही है.
इसकी तसवीरें सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रही है. लोग यहाँ भारतीय रेलवे के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं. इसके साथ ही हमारी सेना के जाबांज जवान लोगों को बचाने और राहत कार्य में जुटे हुए हैं. देशभर से लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.
तो वहीँ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने संकटग्रस्त राज्य को वापस पटरी पर लाने के लिए दो करोड़ दान में दिए हैं. यह जानकारी एसबीआई के एक अधिकारी ने शनिवार को दी. एसबीआई ने अपने सभी 270,000 कर्मचारियों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (सीएमडीआरएफ) में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके अलावा बैंक के कर्मचारी राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बैंक शाखाओं और एटीएम को फिर से बहाल करने के प्रयास में जुट गए हैं. इसके अलावा बैंक ने कर्ज देने, डुप्लिकेट पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक सेवाओं और ईएमआई में देरी होने को लेकर शुल्क में छूट देने की भी घोषणा की.
राज्य के कई इलाकों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. कई दशकों बाद आई इस प्राकृतिक आपदा ने अब तक 324 जिंदगियां लील ही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद तत्काल 500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि पीए मोदी ने सभी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से भी देने की घोषणा की है.
यदि आप भी जनता को जागरूक करने में अपना योगदान देना चाहते हैं तो इसे फेसबुक पर शेयर जरूर करें. जितना ज्यादा शेयर होगी, जनता उतनी ही ज्यादा जागरूक होगी.




0 comments :
Post a Comment