मोदी की कूटनीति का दिखा असर, भारत को लेकर इस बड़े मुस्लिम देश ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के देश रह गए दंग
नई दिल्ली : देश में जब भी कोई मुसीबत आती है तो उस देश की विदेशी कूटनीति का तब पता चलता है कि कौन कौन देश उसकी मदद करने के लिए आगे आ रहा है. ऐसे ही 100 साल में सबसे बड़ी आपदा झेल रहे केरल में त्राहि त्राहि मची हुई है, 324 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. तीनो सेनाएं मदद के लिए लगी हुई हैं. देशभर से राज्य सरकारें और अन्य लोग सहायता राशि भेज रहे हैं.
लेकिन अब सिर्फ देश के अंदर ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारत के लिए मदद करने को हाथ आगे बढ़ रहे हैं वो भी मध्य एशिया का एक मुस्लिम देश. ये पीएम मोदी की विदेश कूटनीति की अपने आप में बहुत बड़ी सफलता है.
अभी मिल रही ताज़ा खबर के मुताबिक केरल में सबसे बड़ी बाढ़ को देखते हुए खुद केरल की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शाह शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तुम ने राज्य में बारिश और बाढ़ की आपदा से जूझ रहे लोगों की सहायतार्थ आपात समिति बनाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि यह समिति केरल में बाढ़ ग्रस्त इलाकों और बाढ़ पीडि़तों को आवश्यक मदद मुहैया कराए.
अंग्रेजी और मलयाली भाषाओं में किए गए कई ट्वीट में उन्होंने कहा “केरल के लोग हमेशा से UAE में हमारी सफलता की कहानी का हिस्सा रहे हैं और आज भी हैं। हमारे ऊपर उनकी मदद करने की विशेष जिम्मेदारी है जो प्रभावित हैं, खासकर इन पावन दिनों में।”
अंग्रेजी और मलयालम में किए जा रहे ट्वीट्स में उन्होंने लिखा, ‘भारत में केरल इस वक्त भारी बाढ़ झेल रहा है जो सदी में सबसे विनाशकारी हैं। कई सौ लोग मारे जा चुके हैं और हजारों विस्थापित हो गए हैं। ईद से पहले भारत के हमारे भाइयों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना न भूलें।’
वहीं शारजाह के शासक ने भी केरल आपदा में लोगों की सहायता के लिए 4 करोड़ की धानराशि देने का ऐलान किया है। शारजाह के शासक की तरफ से ये 4 करोड़ रुपए की सहायता रासि केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जा रहा है.
शेख की इस कोशिश पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए सल्यूट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि शेख की मदद से पता चलता है कि वह केरल के सच्चे दोस्त हैं। उन्होंने कहा है कि केरल के लोग शेख की मदद को कभी नहीं भूलेंगे। केरल में पिछले 10 दिन में बाढ़ से अब तक 173 लोगों की जान जा चुकी है.
यदि आप भी जनता को जागरूक करने में अपना योगदान देना चाहते हैं तो इसे फेसबुक पर शेयर जरूर करें. जितना ज्यादा शेयर होगी, जनता उतनी ही ज्यादा जागरूक होगी.

0 comments :
Post a Comment