Sunday, August 19, 2018

भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा पर करी धमाकेदार कार्रवाई, इमरान की शपथ में पसरा मातम, हक्के बक्के रह गयी पाक फ़ौज



नई दिल्ली : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि अब वहां नयी सरकार और नया प्रधामंत्री इमरान खान बन गया है. पाकिस्तान की फितरत ही धोखा देना है जिस तरह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान गए थे और उसके बाद ही कारगिल युद्ध छेड़ दिया था.

वहीँ इस वक़्त शांति और दोस्ती की बात कर रहे कांग्रेस नेता सिद्धू पाकिस्तान गए हैं वहां पीएम इमरान खान की शपथ समारोह में शामिल हुए हैं साथ ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ “बाजवा” से हाथ मिलाते हुए गले तक लगा लिया है और उसके बाद सिद्धू ने बयान भी दिया कि बाजवा ने कहा है हम शांति लाएंगे. इस बीच भारत पाक सीमा से बड़ी खबर आ रही है पाकिस्तान ने बड़ा हमला किया है जिसका भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया है जिससे इमरान के शपथ समारोह से पहले ही मातम पसर गया है.
अभी मिल रही बहुत बड़ी खबर के मुताबिक सेना ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में नियंत्रण रेखा LoC पर बड़ी अटकी घुसपैठ साज़िश के प्रयास को नाकाम बनाते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है. तो वहीँ दो आतंकी पीओके उलटे पाँव भाग निकले हैं. पूरे इलाके में सेना द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है.

यहाँ पर एक बात ज़रूर समझने की ज़रूरत है कि ये आतंकवादी घुसपैठ पाक सैनिक गोलीबार की आड़ में करवाते हैं. पाकिस्तान में चाहे कोई भी सरकार आ जाये, मुख्य कमान वहां की फ़ौज ही चलाती है और ऐसे में शांति का पैगाम बने फिर रहे कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू उसी पाक आर्मी चीफ ‘बाजवा’ के गले लिपट आये हैं. उस पाक चीफ के जिसकी सेना ने हमारे सेना के जवानों की निर्मम रूप से हत्या की थी. क्या सिद्धू सारे जवानों की शहादत को भूल गए हैं? इस वक़्त सीमा पर पाक फ़ौज गोलियां बरसा रहा है और करीब 600 आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जा रही है घुसपैठ की.
सैन्य अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि टंगडार सेक्टर में बलथारिया इलाके में सेना की छह गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों ने शाम को एलओसी पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं. जवानों ने अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान चलाया. शाम करीब साढ़े चार बजे उन्होंने आतंकियों के दल को भारतीय इलाके में देखा. जवानों ने घुसपैठियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा. इस पर घुसपैठियों ने भी गोलीबारी शुरू की दी.
जब सेना ने जवाबी कार्रवाई की तो घुसपैठिये वापस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरफ भागने लगे. कुछ वहीं छिप गए. उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. सवा दो घंटे तक दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं। आतंकियों की ओर से गोलीबारी थमने के बाद जब जवानों ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए मुठभेड़स्थल की तलाशी ली तो उन्हें वहां तीन आतंकियों की लाशें बुरी तरह गोलियों से छलनी दिखाई दिए. मारे गए आतंकियों के पास से तीन एसाल्ट राइफलें, 14 मैगजीन, ग्रेनेड, कारतूस व अन्य साजो सामान मिला है.

यदि आप भी जनता को जागरूक करने में अपना योगदान देना चाहते हैं तो इसे फेसबुक पर शेयर जरूर करें. जितना ज्यादा शेयर होगी, जनता उतनी ही ज्यादा जागरूक होगी.

0 comments :